हिसार। शहर निवासी एक युवती ने जिम ट्रेनर पर दुष्कर्म पर करने का लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर हिसार सिटी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में युवती ने कहा है कि वह हिसार शहर की एक कॉलोनी की रहने वाली है। वर्ष 2020 में घुटने में तकलीफ होने के कारण उसने जिम ज्वाइन कर ली।
जिम में वह निरंतर कसरत करने के लिए जाने लगी थी। युवती का आरोप है कि दुष्कर्म का आरोपी इसी जिम में ट्रेनर लगा हुआ था। पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने कहा कि आरोपी उसके साथ बातें करने लगा और कसरत करने में मदद करने लगा। एनर्जी की ड्रिंक भी बनाकर देने लगा। पीड़िता का आरोप है कि एक दिन आरोपी ने कसरत करते हुए मेरी वीडियो बना ली और यह कहकर मेरा फोन नंबर ले लिया कि वह यह वीडियो सोशल मीडिया एप पर मुझे भेज देगा। इसके बाद आरोपी पीड़िता के फोन पर मैसेज भेजने लगा। एक दिन आरोपी ने पीड़िता का अपने घर बुलाया। आरोप है कि युवक ने पेय पदार्थ में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया और व बेहोश हो गई। आरोप है कि जब उसे होश आया तो पता चला की उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए वीडियो भी बना ली। पीड़िता का कहना है कि इसके बाद भी एक दिन आरोपी ने नशीला पदार्थ पिलाकर होटल में भी उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर वह उसे बदनाम करने की भी धमकी देता था। पीड़िता का कहना है कि उसके कई बार इस मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना से तंग आकर खुदकुशी करने की भी कोशिश की। आरोपी पर पीड़िता के साथ मारपीट करने व शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ जान से मारने की धमकी, दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।