फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपाल की पेशी, शहरवासियों की दुविधा

विज्ञापन
26 - क्रांतिमान पार्क में डेरा डाले बैठे रामपाल के समर्थक। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
ड्रग्स एक्ट के एक मामले में बुधवार को रामपाल की वीसी से पेशी हुई। इस मामले में गवाही के लिए आईएएस चंद्रशेखर खरे भी वीसी से पेश हुए। पिछली बार वे पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज के निधन के कारण पेश नहीं हो सके थे। इस मामले में अदालत ने सुनवाई के लिए 18 सितंबर की तारीख तय की है। सतलोक आश्रम प्रकरण के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बरवाला आश्रम से भारी मात्रा में दवाइयां बरामद की थीं, जिनमें प्रतिबंधित दवाइयां भी थीं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की शिकायत पर ड्रग्स एक्ट का मामला दर्ज किया गया था। रामपाल की जब भी किसी केस में पेशी होती है तो उसके हजारों समर्थक शहर में अचानक से प्रकट हो जाते हैं। ये समर्थक क्रांतिमान पार्क पर पूरी तरह कब्जा कर लेते हैं। इसका फायदा रेहड़ी लगाने वाले भी उठाते हैं और खाने-पीने की रेहड़ी लगाने वाले अपनी रेहड़ियों को पार्क में ही घुसा देते हैं, जिससे इस पार्क में पैर रखने तक की जगह भी नहीं बचती। बुधवार को भी ऐसा ही हुआ। पार्क में रामपाल समर्थक और रेहड़ी वालों के कारण यहां मेले जैसा माहौल रहा, लेकिन आमजन को पार्क में जाने के लिए कोई जगह नहीं थी। इस बात से आसपास की कॉलोनियों के लोग खासे परेशान हैं। इतना ही नहीं क्रांतिमान पार्क के अलावा रामपाल समर्थक टाउन पार्क, उसके आसपास, सेंट्रल जेल नंबर-1 के आसपास, डाबड़ा रेलवे लाइन पर, ओल्ड कोर्ट कॉम्प्लेक्स आदि स्थानों पर भी डेरा जमाए रहते हैं। यहां मटका चौक से ओल्ड कोर्ट कॉम्प्लेक्स की ओर जाने का रास्ता तक नहीं बचता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें