फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जजपा से इस्तीफा देकर रामकुमार गौतम बोले - जींद रैली में भाजपा में शामिल होऊंगा

Sun, 01 Sep 2024 04:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
नारनौंद के जजपा विधायक रामकुमार गौतम।
विज्ञापन
नारनौंद (हिसार)। जननायक जनता पार्टी (जजपा) के नारनौंद से विधायक रामकुमार गौतम ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला को इस्तीफा भेज दिया है। विधायक रामकुमार गौतम ने कहा कि वह रविवार को जींद में होने वाली मुख्यमंत्री की रैली में भाजपा में शामिल होंगे।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव से पहले जजपा को लगातार झटके लग रहे हैं। गौतम ने बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा ई-मेल और व्हाट्सएप के माध्यम से भेजा है। वे विधायक चुने जाने के बाद से ही पार्टी के मुखिया डॉ. अजय सिंह चौटाला व पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से नाराज थे। गौतम मुख्यमंत्री नायब सैनी व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली की मौजूदगी में भाजपा में शामिल होंगे।
इनसे पहले उकलाना से विधायक एवं पूर्व मंत्री अनूप धानक, टोहाना से विधायक एवं पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली, शाहबाद से विधायक रामकरण काला, गुहला चीका से विधायक ईश्वर सिंह, बरवाला से विधायक जोगीराम सिहाग व नरवाना से विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा जजपा से इस्तीफा दे चुके हैं। फिलहाल जजपा में उचाना से विधायक दुष्यंत चौटाला, बाढड़ा से विधायक उनकी मां नैना चौटाला और जुलाना से विधायक अमरजीत ढांडा ही रह गए हैं। रामकुमार गौतम ने अपने इस्तीफा का कोई भी कारण नहीं बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें