फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: रामअवतार गोयल फिर बने दि ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन के प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। नई अनाजमंडी स्थित महाराजा अग्रसेन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रविवार को प्रधान पद के लिए चुनाव हुए। तीन संस्थाओं के प्रधान पद के लिए हुए चुनाव में छह प्रत्याशी मैदान में थे। दोपहर डेढ़ बजे परिणाम घोषित किया गया। रामअवतार गोयल फिर से दि ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन के प्रधान बन गए हैं। उनको 140 वोट मिले, जबकि प्रतिद्वंद्वी पंकज रावलवासिया को 67 वोट मिले। वहीं एक नोटा वोट भी डाला गया।
विज्ञापन

इसी प्रकार महाराजा अग्रसेन चेरिटेबल ट्रस्ट अस्पताल के प्रधान अनिल जैन 122 वोट लेकर फिर से प्रधान बन गए। उनके प्रतिद्वंद्वी नरेश कुमार (चीनू) को 86 वोट मिले हैं। वहीं श्री सत्यनारायण शिव मंदिर के प्रधान अशोक गुप्ता बने हैं। उन्हें 112 वोट मिले हैं। जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी राजकुमार को 95 वोट मिले हैं। एक नोटा वोट भी डाला गया। अजय सिंह बोबी पहले ही महाराजा अग्रसेन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के निर्विरोध प्रधान चुने जा चुके हैं।
बता दें कि नई अनाजमंडी में चुनाव करवाने के लिए व्यापारियों की 12 सदस्यीय चुनाव कमेटी बनाई गई थी। इस कमेटी में सुरेंद्र गोयल न्योली, बजरंग असरांवा वाले, मनीराम गोयल, रघुनाथ गोयल, त्रिलोक कंसल, बृजेश जैन, कृष्ण गोयल, संजय नागपाल, रामनिवास बिंदल, वजीर सिंह, मनीरथ मित्तल, बारूराम और होशियार सिंह शामिल थे। मंडी में हुए चुनाव में 208 सदस्यों ने वोट डाले।
विज्ञापन

चुनाव जीतने के बाद मंदिर में टेका माथा, निकाला विजयी जुलूस
चुनाव जीतने के बाद तीनों संस्थाओं के चुने गए प्रधान मंदिर पहुंचे। पूजा-अर्चना कर माथा टेका। वहीं, जीत के बाद विजयी जुलूस निकाला गया। मंडी के व्यापारियों ने एक-दूसरे को जीत की बधाई दी। गुलाल के साथ होली खेली गई। चुने गए प्रधान से लेकर व्यापारी ढोल पर खूब नाचे। एक-दूसरे को मिठाई खिलाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें