फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर करेंगे रैलियां : ओमप्रकाश धनखड़

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) में रविवार को भाजपा का हिसार विधानसभा क्षेत्र का पन्ना प्रमुख सम्मेलन हुआ। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि 30 मई को मोदी सरकार के 9 साल पूरे हो रहे हैं। इस उपलक्ष्य में प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीटों पर रैलियां की जाएंगी। इनमें दो रैलियां बड़े स्तर की होंगी, जिनमें केंद्रीय नेतृत्व के नेता शामिल होंगे। 30 मई को पीएम वर्चुअली रैली को संबोधित करेंगे, जिन्हें बूथ पर सुना जाएगा।
विज्ञापन

धनखड़ ने कहा कि हिसार में पार्टी का 10वां पन्ना प्रमुख सम्मेलन हो रहा है। जून में प्रदेश भर में सम्मेलन आयोजित किए जांएगे, जिनकी तिथि तय की जा चुकी हैं। भाजपा 21 जून को योग दिवस, 23 जून को श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस व 25 जून को प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 25 जून को देश में इमरजेंसी भी लगी थी। इस उपलक्ष्य में भी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। धनखड़ ने कहा कि भाजपा के 9 वर्षों में जो काम हुए हैं, उनकी सूची लेकर हम लोगों के बीच जांएगे। इसे महासंपर्क अभियान नाम दिया है। 20 से 30 जून तक का समय व्यक्तिगत संपर्क के लिए रखा गया है। एक से 20 जून तक बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जांएगे।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष को चैलेंज....दम है तो स्टेट कार्यकारिणी की सूची जारी करें
पत्रकारों के एक सवाल पर धनखड़ ने कहा कि देश की इकोनॉमी 5वें नंबर पर हम लेकर आए हैं। सीमाओं को मजबूत करने का काम हमने किया है। भूल चुके स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान हमने किया है। देश के आस्था के केंद्रों पर हमने काम किया है। एक अन्य सवाल पर उन्होंने कहा कि मंत्री भी जनसंवाद करेंगे। मैं खुद सभी विधानसभा क्षेत्रों की बैठक करने वाला हूं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के भाजपा के कुछ सीटिंग एमएलए उनसे संपर्क में हैं के बयान पर धनखड़ ने कहा कि उदयभान में दम है तो वह अपने कार्यकारिणी की लिस्ट जारी करें। बड़ी-बड़ी बातें न करें।
विज्ञापन

भाजपा में कार्यकर्ता ही नेता हैं
विधानसभा व लोकसभा चुनाव एक साथ करवाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसा कोई भी निर्णय केंद्र ही कर सकता है। सोनीपत में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस बारे में पूछा था, तो बूथ पालकों ने कहा था कि वह तैयार हैं। पार्टी में कार्यकर्ताओं की बात न सुने जाने के सवाल पर प्रदेशााध्यक्ष ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं की सुनवाई सबसे ज्यादा है। कार्यकर्ता ही नेता हैं। पन्ना प्रमुख को प्रधानमंत्री तक जाने की छूट है। बाकी पार्टियों में ऐसा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें