फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन: बस स्टैंड पर रही महिलाओं की भीड़, बसों ने लगाए 30 अतिरिक्त फेरे

विज्ञापन
बस स्टैंड पर बस का इंतजार करती महिलाएं व युवतियां । संवाद - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। रक्षाबंधन पर भाइयों को राखी बांधने के लिए महिला यात्रियों की भीड़ सुबह से बस स्टैंड पर लगी रही। यात्री ज्यादा होने के चलते बसें खचाखच भरी रहीं। कई रूटों पर बसों के लिए महिलाओं को लंबा इंतजार करना पड़ा। हालांकि रोडवेज की ओर से 30 अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया। वहीं, दूसरे दिन भी निजी बसों के परिचालकों ने सरकार के आदेश की अवहेलना करते हुए महिलाओं व बच्चों का पूरा टिकट वसूल किया।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर सिरसा से हिसार, डबवाली और ऐलनाबाद रूट पर यात्रियों की संख्या काफी अधिक देखने को मिली। रोडवेज की ओर से जिलेभर में 168 बसों का संचालन किया। वहीं भीड़ होने के चलते 30 अतिरिक्त बसों को रूट पर भेजा गया। इसके बावजूद यात्रियों को तो खड़े होकर भी बस में सफर करने को मजबूर होना पड़ा। वहीं कई स्थानों पर तो महिलाएं भागकर भी बस में सवार होते हुए नजर आईं। हालांकि अलग-अलग रूटों की यात्रियों को जानकारी देने के लिए रोडवेज की ओर से अतिरिक्त कर्मचारियों को भी तैनात किया था।
सरकार की ओर से रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं व 15 वर्ष के बच्चों को मुफ्त में यात्रा करवाने के आदेश दिए हुए हैं। इसके बावजूद कई प्राइवेट बस परिचालकों ने दूसरे दिन भी बच्चों और महिलाओं से पूरा टिकट वसूला। हालांकि बुधवार को आरटीओ को शिकायत देने के बाद अधिकारियों की ओर से बस चालक व परिचालक को महिलाओं की टिकट न काटने चेतावनी भी दी थी। इसके बावजूद निजी बस परिचालक बेखौफ नजर आए। वहीं रोडवेज अधिकारियों की ओर से भी किसी तरह का एक्शन नहीं लिया गया।
विज्ञापन

ग्रामीण रूटों पर बसों की कमी के चलते यात्री रहे परेशान
रक्षाबंधन पर यात्रियों की संख्या अधिक होने के चलते रोडवेज की ओर से भी अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया, लेकिन ग्रामीण रूटों पर बसों की संख्या कम होने के चलते यात्रियों को परेशानी का भी सामना करना पड़ा और बस स्टैंड पर इंतजार करने पर मजबूर होना पड़ा।
बाजारों में दिखी रौनक, राखी की स्टालों पर भीड़
बाजार में भी दिनभर ग्राहकों की भीड़ देखने को मिली। शहर के अलग-अलग स्थानों पर राखी और मिठाई की सजी दुकानों पर खरीदारी करने के लिए भीड़ लगी रही। ऐसे में दुकानदारों के चेहरों पर भी रौनक देखने को मिली। हालांकि बीते दो दिनों से लगातार बाजारों में रौनक होने से दुकानदारों को भी काफी लाभ मिल रहा है।
वर्जन
महिलाओं को यात्रा करवाने के लिए 30 अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया है। सभी रूटों पर बसों का संचालन किया जा रहा है। जिस भी रूट पर यात्रियों की संख्या अधिक देखने को मिल रही है, वहां बसों को तुरंत रवाना किया गया।
विज्ञापन

- सुधीर कुमार, एसएस, बस स्टैंड सिरसा

बस में सवार होने के लिए लगी यात्रियों की भीड़ । संवाद- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें