फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बारिश ने शहर के लोगों की बढ़ाई मुश्किलें, गलियों में भरा है पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। शहर में सोमवार को सुबह हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली है, लेकिन शहरवासियों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बारिश के कारण सड़कें पानी से लबालब हैं। गलियों व अनाज मंडी मार्ग पर भी जलभराव हो गया। हालांकि जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से सुबह से ही पानी निकासी के इंतजाम तेज कर दिए थे, लेकिन विभाग की ओर से किए गए इंतजाम अभी भी नाकाफी साबित हो रहे हैं। शहर के आंतरिक मुख्य मार्ग के अधिकतर हिस्से से तो जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने पानी की निकासी जल्द ही करवा दी, लेकिन मार्ग के साथ लगती गलियों से देर शाम तक पानी की निकासी नहीं हो पाई थी। क्षेत्रवासियों का कहना है कि प्रशासन मुख्यमार्ग के साथ लगती गलियों से भी बरसाती पानी की निकासी के पुख्ता प्रबंध करें ताकि बारिश के दौरान होने वाले जलभराव से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें