फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: 11 तक बारिश के आसार, येलो-ऑरेंज अलर्ट के बीच 2 से 43 एमएम तक बरसे बदरा

Sun, 09 Oct 2022 01:02 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)

सार

मौसम विभाग ने येलो व ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हिसार में 2 एमएम बारिश तो नूंह में 43 एमएम बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में 11 अक्तूबर तक बारिश के आसार है। 
विज्ञापन
सोनीपत में बारिश में भीगती बोरियां। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव क्षेत्र ने अपना रंग दिखाना शुरू कर रखा है। पिछले दो दिन से हरियाणा के पूर्वी और दक्षिणी जिलों के साथ केंद्रीय हिस्से में भी हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। 11 अक्तूबर तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। मौसम विभाग ने येलो व ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। शनिवार को प्रदेश में अलग-अलग जगह 2 से 43 एमएम बारिश हुई। 

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि उत्तरी राजस्थान व दक्षिणी हरियाणा पर मौसम प्रणाली लो प्रेशर एरिया की वजह तथा चक्रवातीय हवाओं का सर्कुलेशन बनने की वजह से टर्फ रेखा के रूप आगे बढ़ गया है। इसकी वजह से पश्चिमी और केंद्रीय मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तरी राजस्थान, पूर्वी हरियाणा के साथ केंद्रीय हिस्से और दक्षिणी जिलों में पिछले दो दिनों से अपना प्रभाव दिखा रहा है। हरियाणा एनसीआर दिल्ली में 8-11 अक्तूबर तक प्रभाव जारी रहेगा। हरियाणा के उत्तरी जिलों में मौसम परिवर्तन 12-13 अक्तूबर को भी रहने की संभावनाएं बन रही हैं। 

भारतीय मौसम विभाग ने संपूर्ण इलाके पर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। शुक्रवार देर रात से ही करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, भिवानी,चरखी-दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, हिसार, फरीदाबाद, गुरुग्राम,पलवल, नूंह में बारिश हुई। शनिवार को हरियाणा एनसीआर, दिल्ली में अलसुबह से ही बारिश की गतिविधियां शुरू हो गई थी। 
विज्ञापन


कहां कितनी बारिश (एमएम में)
जिला         बारिश 
नूंह               43
गुरुग्राम         42
महेंद्रगढ़        40
झज्जर           26.5
नारनौल         23
चरखी दादरी  19
रोहतक         14
भिवानी           6
हिसार            2

10 डिग्री गिरा तापमान 
प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर सामान्य से करीब 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है। दिन व रात के तापमान में समानता दर्ज हुई है। वर्तमान समय में पर्वतीय क्षेत्रों में हिमपात भी हो रहा है। अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें