फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: भारी बारिश के कारण रेल यातायात प्रभावित, हिसार से गुजरने वाली छह ट्रेनें रद्द, इनके रूट बदले

Thu, 13 Jul 2023 11:11 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

हरियाणा हुई बारिश का असर रेलसेवाओं पर भी पड़ता दिखाई दे रहा है। जिसके कारण उत्तर रेलवे पर सरहिंद-नांगल डेम, चंडीगढ-सानेहवाल, सहारनपुर-अम्बाला, अम्बाला-दिल्ली एवं मखु-गिदरपिंडी रेलखण्डों के मध्य पानी भराव हो जाने के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा भारी बारिश के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस क्रम में रेलसेवाओं पर भी बारिश का असर दिखाई दिया है। जिसके कारण उत्तर रेलवे पर सरहिंद-नांगल डेम, चंडीगढ-सानेहवाल, सहारनपुर-अम्बाला, अम्बाला-दिल्ली एवं मखु-गिदरपिंडी रेलखण्डों के मध्य पानी भराव हो जाने के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। 

विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी।

रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 04351, दिल्ली-हिसार दिनांक 13.07.2023 को रद्द रहेगी। 
2. गाडी संख्या 04368, हिसार-रेवाड़ी दिनांक 13.07.2023 को रद्द रहेगी। 
3. गाडी संख्या 04367, रेवाडी-हिसार दिनांक 13.07.2023 को रद्द रहेगी। 
4. गाडी संख्या 04352, हिसार-दिल्ली दिनांक 14.07.2023 को रद्द रहेगी।
5. गाडी संख्या 04470, दिल्ली-रेवाड़ी दिनांक 13.07.2023 को रद्द रहेगी।
6. गाडी संख्या 04500, रेवाडी-दिल्ली दिनांक 13.07.2023 को रद्द रहेगी।

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 14312, भुज-बरेली जो दिनांक 12.07.2023 को भुज से प्रस्थान की है, वह परिवर्तित मार्ग दिल्ली सराय-नई दिल्ली-साहिबाबाद-गाजियाबाद होकर संचालित होगी।
विज्ञापन

2. गाडी संख्या 12372, बीकानेर-हावड़ा जो दिनांक 13.07.2023 को बीकानेर से प्रस्थान की है, वह परिवर्तित मार्ग दिल्ली सराय-नई दिल्ली-साहिबाबाद-गाजियाबाद होकर संचालित होगी।
3. गाडी संख्या 14645, जैसलमेर-जम्मूतवी  जो दिनांक 12.07.2023 को जैसलमेर से प्रस्थान की है, वह परिवर्तित मार्ग दिल्ली -नई दिल्ली-साहिबाबाद होकर संचालित होगी।
4. गाडी संख्या 15909, डिब्रुगढ-लालगढ  जो दिनांक 11.07.2023 को डिब्रुगढ से प्रस्थान की है, वह परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद-नई दिल्ली-दिल्ली किशनगंज होकर संचालित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें