फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: दुष्कर्म मामले में फंसे देवेंद्र बूड़िया की तलाश में राजस्थान में दबिश

Mon, 03 Feb 2025 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। युवती से दुष्कर्म मामले में फंसे अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बूड़िया नोटिस देने के बावजूद आदमपुर थाने में पेश नहीं हुए। पुलिस की एक टीम आरोपी की तलाश में राजस्थान में दबिश देने गई है। पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन का कहना है कि केस की जांच चल रही है, इसलिए कुछ बताना ठीक नहीं है। इससे जांच प्रभावित होगी। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया था कि 2023 में पिता उसे अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के अध्यक्ष देवेंद्र बूड़िया के पास आदमपुर ले गए। देवेंद्र ने कहा, वह ऑस्ट्रेलिया भिजवा देगा, उससे पहले चंडीगढ़ में एक कोर्स करना होगा। बाद में आरोपी उसे आदमपुर से बहला-फुसला कर चंडीगढ़ ले गया और फरवरी 2024 में एक होटल में दुष्कर्म किया। इसके बाद जून 2024 में जयपुर में भी दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें