फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते का छापा : स्कूल में पढ़ाता मिला फर्जी शिक्षक तो डिपो पर कम मिला 9.36 क्विंटल बाजरा

विज्ञापन
हिसार के महावीर कॉलोनी के राशन डिपो पर जांच के लिए पहुंची टीम। 
विज्ञापन
बास/हिसार। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने शुक्रवार को बास क्षेत्र के रोशनखेड़ा के राजकीय प्राथमिक पाठशाला और महावीर कॉलोनी के राशन डिपो पर छापा मारा। इस दौरान स्कूल में फर्जी शिक्षक बच्चों को पढ़ाता मिला तो खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम को राशन डिपो पर 9.36 क्विंटल बाजरा कम मिला। इस पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते में शामिल सब इंस्पेक्टर बजरंग व एएसआई राकेश कुमार की टीम ने रिपोर्ट तैयार कर शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों को भेज दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम राजकीय प्राथमिक पाठशाला रोशनखेड़ा पहुंची। टीम को निरीक्षण में जेबीटी अध्यापक देव सुमन गैरहाजिर मिला। जांच में पता चला कि शिक्षक ने अपनी जगह पर बच्चों को पढ़ाने के लिए रमन नामक युवक को लगाया हुआ था। टीम ने रमन से पूछताछ कि तो उसने बताया कि उसको गांव की एसएमसी कमेटी की ओर से अवैतनिक तौर पर स्कूल में बच्चों को पढ़ने के लिए लगाया हुआ है। सफाई कर्मचारी रमेश कुमार ने बताया कि अध्यापक देव सुमन स्कूल में एक दिन छोड़कर आता है। स्कूल में कुल 22 विद्यार्थी हैं।
वहीं, एसआई रामफल और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के उप निरीक्षक दीपक श्योराण ने महावीर कॉलोनी में जाकर राशन डिपो का निरीक्षण किया। ऑनलाइन मशीन के स्टॉक अनुसार 68.86 क्विंटल बाजरा होना चाहिए था, परंतु भौतिक रूप से 59.50 क्विंटल बाजरा ही मिला। डिपोधारक दीपक के साथ डिपोधारक अशोक की राशन सप्लाई अटैच है। डिपोधारक दीपक कुमार ने 9.36 क्विंटल बाजरा खुर्द-बुर्द किया है। एचटीएम थाना पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें