फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी की सदस्यता कोर्ट फैसले से गई, चौटाला परिवार को भी हुई थी सजा : दुष्यंत चौटाला

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चाैटाला ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता सूरत कोर्ट की सजा के चलते रद्द हुई है। जिसे उच्च अदालत में चुनौती देनी हो तो उच्च अदालत में दी जा सकती है। आज कांग्रेस इसे मिस यूज ऑफ मिशनरी कह रही है तो 2013 में जब चौधरी ओमप्रकाश चौटाला, अजय सिंह चौटाला को सजा हुई तब हम कहते थे कि मिस यूज ऑफ मिशनरी है। कांग्रेस आज हमारी उस बात पर मोहर लगा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संसद की सदस्यता जाने के बाद 30 दिन में सरकारी आवास खाली करने का नियम है। सदस्य की जिम्मेदारी बनती है कि वह समय पर आवास खाली करें। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति किसी के भी घर में जा सकता है। एक सवाल के जवाब में दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सभी के काम हो रहे हैं। 100 प्रतिशत काम तो भगवान भी पूरे नहीं कर सकता। उचाना विधानसभा क्षेत्र की अनदेखी कर वहां काम न होने के पूर्व विधायक प्रेमलता की ओर से उठाए गए सवाल पर दुष्यंत ने कहा कि नार्थ इंडिया का सबसे बड़ा फायर फाइटिंंग ट्रेनिंग स्कूल उचाना में बनेगा। हजारों युवाओं को प्रशिक्षण व रोजगार भी मिलेगा। 2024 के लोकसभा - विधानसभा चुनाव की तैयारी संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि हर पार्टी चुनाव के लिए तैयार रहती है। हम भी पूरी तरह से तैयार हैं। दिग्विजय चौटाला की ओर से गठबंधन का धर्म न निभाए जाने के सवाल पर उन्होंने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
इस मौके पर नारनौंद विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष अमित बूरा, चेयरमैन राजेंद्र लितानी, शहरी निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता , सिल्क पूनिया, मनदीप बिश्नोई, वीरेंद्र चौधरी, रमेश गोदारा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें