फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हमारी संस्कृति विषय पर हुई प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

Sun, 13 Jul 2025 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हिसार में सेवा भारती की मासिक बैठक में उप​स्थित अध्यापक-अध्यापिकाएं।
विज्ञापन
हिसार। सेवा भारती की ओर से शनिवार को सेवा भारती माध्यमिक विद्यालय सत्यनगर में अध्यापक और अध्यापिकाओं की मासिक बैठक करवाई गई। प्रथम सत्र संस्कार में अमृतलाल जलंधरा व डॉ. सुदर्शन लाल सोनी ने हमारी संस्कृति विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई। इसमें टीम ब विजयी रही। वहीं द्वितीय सत्र में डॉ. सुदर्शन लाल सोनी ने अंग्रेजी, अंबिका प्रसाद ने गणित शिक्षण व रीना ने सिलाई प्रशिक्षण दिया। तृतीय सत्र में ब्लू बेल कान्वेंट स्कूल की प्राचार्य सुनीता रेढू ने शिक्षा में संस्कार विषय पर जानकारी दी। वहीं रेढू ने खेल विधि का शिक्षण में प्रयोग बताया। अंतिम सत्र में मुखिया व अध्यापकों की बैठक आयोजित की गई। इसमें डॉ. सुदर्शन लाल सोनी, अंबिका प्रसाद व नरेंद्र वार्ष्णेय ने महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। इस मौके पर सेवा भारती से रमेशचंद्र सैनी, दलीप गोयल, डॉ. शिल्पा सर्राफ, संजीव भाटिया व 34 अध्यापक व अध्यापिकाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें