फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से नशे व पांच गांवों के मालिकाना हक को लेकर पूछे सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गांव ढंढूर के रविदास धर्मशाला में पहुंचे जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला से किसान नेता संदीप सिवाच ने सवाल पूछे। संदीप ने पूछा कि पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने राजीव नगर, झीड़ी, बीड़ बबरान, ढंढूर को मालिकाना, पीरावाली को पहली कलम से मालिकाना हक देने की बात कही थी। गांव के लोगों की इस मांग को साढ़े चार साल सत्ता में रहने के बाद भी दुष्यंत ने आज तक पूरा नहीं किया।
विज्ञापन

संदीप सिवाच ने गांव में चिट्टे का नशा बिकने पर भी सवाल पूछा। उन्होंने कहा कि पहले हमारे गांव में पहले दो युवा चिट्टे का नशा करते थे। अब 500 युवा इसकी चपेट में हैं। डॉ. अजय सिंह चौटाला ने सवालों के जवाब देते हुए कहा कि नशा रोकने के लिए पुलिस प्रयास करती है। नशा रोकना सरकार के हाथ में नहीं है। कोई नशा करना चाहे तो उसे कौन रोक सकता है। दूसरी ओर, जजपा प्रत्याशी नैना चौटाला से महिलाओं ने डॉ. अजय चौटाला के किसान आंदोलन को बीमारी बताने के सवाल पर जवाब मांगा। नैना चौटाला ने कहा कि युवाओं ने उनके बयान को तोड़मरोड़ कर पेश किया है। डॉ. अजय सिंह चौटाला ने इस तरह का बयान कभी नहीं दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें