फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जमीन को लेकर दो भाईयों के बीच झगड़ा, एक महिला के दोनों पांव तोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। कालवास गांव में जमीन को लेकर रविवार शाम को दो भाइयों के परिवारों में खूनी संघर्ष हुआ। दोनों तरफ से तेजधार हथियारों से एक दूसरे पर हमला किया। झगड़े में एक महिला के दोनों पांव की हड्डियां टूट गई और चार लोग जख्मी हो गए। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा है। आजाद नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

दो कनाल पर करना चाहते हैं कब्जा
अस्पताल में उपचाराधीन राजबाला ने बताया कि कुछ समय पहले दो कनाल जमीन खरीदी थी। इसके अलावा गांव में 6 मरले का प्लॉट है। आरोप है कि जेठ हरपाल और अमीर सिंह जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। रविवार शाम को पति बिजेंद्र के साथ खेत में पशुओं के लिए हरा चारा लेने गई थी। आरोप है कि रास्ते में जेठ और उसके परिवार के सदस्यों ने रास्ता रोक लिया और हम दोनों पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। हमले में राजाबाला के दोनों पांव की हड्डियां टूट गई। दंपती को घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
देवर ने गंडासी से किया वार
घायल सकिला ने बताया कि रविवार शाम को बेटे दीपक के साथ बाइक पर सवार होकर खेतों की तरफ जा रहे थे। सामने से देवर फीटर रेहड़ा पर बैठ कर आ रहा था। साथ में उसकी पत्नी और बेटा भी था। उन्होंने रास्ता रोक कर बाइक रुकवा ली। आरोप है कि देवर ने गंडासी से मेरे हाथ पर वार किया। उसकी पत्नी और बेटे ने दीपक पर लाठियों से हमला कर दिया। जख्मी हालत में परिजन नागरिक अस्पताल लेकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें