हिसार। नशा मुक्त भारत अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए केंद्र सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने सभी जिलों में जागरूकता गतिविधियों को तेज करने के निर्देश दिए हैं। जिले में आयोजित होने वाले सभी नशा मुक्ति कार्यक्रमों, रैलियों, सेमिनार, खेल गतिविधियों और जागरूकता अभियानों में नशा मुक्त भारत अभियान के नशा मुक्ति शपथ क्यू आर कोड का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। नगराधीश सुभाष चंद्र ने बताया कि नशा मुक्त भारत अभियान वर्ष 2020 से पूरे देश में चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन शपथ लेने के लिए नागरिक https://nmba.dosje.gov.in/pledge?type=c-pledge लिंक का उपयोग कर सकते हैं। ब्यूरो