फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पंजाबी गायक मनकीरत औलख पहुंचे अग्रोहा, बोले- शॉर्टकट से मिली प्रसिद्धि अक्सर कच्ची होती है

विज्ञापन
प्रशंसक के साथ पंजाबी गायक मनकीरत औलख। 
विज्ञापन
अग्रोहा। शॉर्टकट से मिली प्रसिद्धि अक्सर कच्ची होती है। यदि आप धीरे-धीरे मेहनत करके आगे बढ़ते हैं, तो आप अपने क्षेत्र में महारत हासिल करते हैं। बिना योग्यता के मिली शोहरत को संभालना मुश्किल होता है। यह बात मशहूर पंजाबी गायक मनकीरत औलख ने रविवार को अग्रोहा में अपने प्रशंसकों के बीच कही। अग्रोहा पहुंचने पर जिला ब्राह्मण सभा के प्रधान रतनलाल शर्मा और भूपेंद्र शर्मा की टीम ने उनका स्वागत किया। गायक मनकीरत ने कहा कि तात्कालिक प्रसिद्धि अक्सर कम टिकाऊ होती है जबकि आपके हुनर और चरित्र से मिली प्रसिद्धि पीढ़ियों तक याद रखी जाती है। शॉर्टकट आपको धैर्य, अनुशासन और संघर्ष की सीख नहीं देते जबकि दीर्घावधि सफलता के लिए यह जरूरी तत्व हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इतने बड़े कलाकार का उनके बीच आना क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। इस माैके पर विद्यासागर शर्मा, सुरेश शर्मा फौजी, अश्विन जाखड़, सोनू बंसल, मांगेराम बंसल, सतीश शर्मा लांधड़ी, दयानंद शर्मा, गोविंद शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें