फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूनिया खाप: शादी के लिए अब दादी-नानी का गोत्र छोड़ना जरूरी नहीं, प्रेम विवाह के लिए माता-पिता की सहमति जरूरी

Sun, 05 Mar 2023 11:15 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)

सार

अखिल हरियाणा सर्व जातीय पूनिया खाप महासम्मेलन में फैसला बड़ा फैसला लिया गया है। गोत्र छोड़ने वाले फैसले के अलावा बिना दहेज शादी वालों को सम्मानित किया जाएगा और बारात में 21 से ज्यादा लोग नहीं जाएंगे। 
विज्ञापन
पूनिया खाप के महासम्मेलन में उपस्थित गणमान्य पोस्टर का विमोचन करते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल हरियाणा सर्व जातीय पूनिया खाप महासम्मेलन में फैसला लिया गया कि मृत्युभोज पर पूर्ण पाबंदी होगी। शादी के लिए दादी-नानी का गोत्र छोड़ने की जरूरत नहीं होगी। शादी में डीजे पर पूर्ण पाबंदी रहेगी। माता-पिता की सहमति से प्रेम-विवाह किए जा सकेंगे। टीवी पर अश्लील प्रसारण पर पूर्ण रोक लगाई जाए। अश्लील गानों पर पाबंदी लगाई जाए। प्रदेश में नशाखोरी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। दहेज पर पूर्ण पाबंदी हो। बिना दहेज शादी करने वालों को खाप सम्मानित करेगी। बारात में 21 आदमी से ज्यादा नहीं जाएंगे।

विज्ञापन


अखिल हरियाणा सर्व जातीय पूनिया खाप का राज्यस्तरीय प्रथम महासम्मेलन रतन पैलेस में सम्पन्न हुआ। महासम्मेलन में पूनिया खाप के अलावा अन्य खापों के प्रधानों ने भी शिरकत की। नरेला खाप, दलाल खाप, दाडऩ, खाप, माजरा खाप, रोधी खाप समेत अन्य खापों ने हिस्सा लिया। सम्मेलन की अध्यक्षता पूनिया खाप के राज्य प्रधान शमशेर सिंह नम्बरदार ने की।

विज्ञापन

पूर्व मंत्री व रिटायर्ड आईएएस अधिकारी डॉ. कृपा राम पूनिया मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए। महासम्मेलन में खाप ने शहीद परिवारों समेत पूर्व स्वतंत्रता सेनानियों, खेल, शिक्षा, राजनीतिक, प्रशासनिक सेवाओं में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले पूनिया परिवारों को सम्मानित किया।
विज्ञापन


महासम्मेलन में ब्रिगेडियर नंदलाल पूनिया, पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल, हाइकोर्ट से रिटायर्ड जज चौ. प्रीतमपाल , पूनिया खाप के राष्ट्रीय प्रवक्ता जितेन्द्र छात्तर, रविन्द्र मंगाली, सुरेन्द्र पूनिया, डाॅ.रमेश पूनिया, संरक्षक महिपाल शास्त्री, नूनियाराम, राजेन्द्र अहरी, रुकेश पूनिया, ओलंपियन बजरंग पूनिया के पिता बलवान पूनिया, ओलंपियन दीपक पूनिया , कपूर पूनिया, तरवेश पूनिया नरवाना, एडवोकेट महाबीर पूनिया सातरोड़, धर्म सिंह पूनिया समेत पंजाब, हरियाणा, राजस्थान व उत्तर प्रदेश से लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें