फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को मिली है 45 लाख रुपये की जेटिंग मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
सिवानी मंडी। प्रदेश सरकार ने शहर में सीवरेज सफाई को लेकर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को 45 लाख रुपये की जेटिंग मशीन भेजी है। सिवानी पहुंचने पर मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन अनिल झांझडिया व मनोनीत पार्षद नवीन सूरतपुरिया ने लड्डू बांटकर खुशी जताई।
विज्ञापन

इस बारे में जानकारी देते हुए नवीन सूरतपुरिया ने बताया कि प्रदेश के कृषि मंत्री जेपी दलाल को शहर में सीवरेज समस्या के बारे में शहरवासियों ने अवगत करवाया था। कृषि मंत्री ने जेटिंग मशीन को जल्द उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया था। शहर वासियों ने कृषि मंत्री का आभार जताया है।
जन स्वास्थ्य मंत्री विभाग के कनिष्ठ अभियंता दीपक मलिक ने बताया कि शहर में सभी वार्डों में सीवरेज लाइन सीवरेज लाइन बिछी हुई है। जहां भी सीवरेज में ब्लॉक होगा, उसे साफ करने के लिए यह मशीन आसानी से काम करेगी। इस मशीन में तीन हजार लीटर कीचड़ उठाने व सात हजार लीटर पानी साथ रखने की क्षमता है। इसमें दो पाइप हैं, जिसमें से एक पाइप कचरे को बाहर खींचकर निकलता है और दूसरा पाइप प्रेशर से रुकावट को हटाने का काम करेगा। सीवरेज के मैनहोल को साफ करने के लिए पांच कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें