फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन मलिक, सेवानिवृत्त एसडीओ, दो जेई गिरफ्तार

विज्ञापन
ट्यूबवेल में अनियमितता के मामले में जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन, दो जेई व एक सेवानिवृत्त एसडीओ ? - फोटो : sirsa
विज्ञापन
सिरसा। 15 ट्यूबवेलों में घटिया दर्जे के सामान का इस्तेमाल करने के मामले में शहर थाना पुलिस ने बुधवार रात जनस्वास्थ्य विभाग के तीन अधिकारियों व एक सेवानिवृत्त अधिकारी के खिलाफ अभियोग दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एक्सईएन रणजीत सिंह मलिक, सेवानिवृत्त एसडीओ कालूराम, दो कनिष्ठ अभियंता मोहन लाल व सीताराम को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

बता दें कि पुलिस अधीक्षक अर्पित जैन ने इस मामले की जांच के लिए डीएसपी आर्यन चौधरी की अगुवाई में एसआईटी का गठन किया था। बुधवार को एसआईटी ने जांच में शामिल होने के लिए आरोपियों को शहर थाने में बुलाया। इसके बाद उक्त अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार नोहरिया बाजार निवासी नीटू कुमार ने जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर में लगाए गए करीब 15 ट्यूबवेल में नकली तार लगाने व घटिया सामग्री का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था। इस मामले की शिकायत सीएम विंडो पर की गई थी। इस्तेमाल की गई केबल के सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे गए, जहां केबल का नकली होने की पुष्टि हुई। इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। आखिरकार नीटू कुमार की ओर से जिला कष्ट निवारण समिति में लगाई गई। 31 मार्च 2022 को गृहमंत्री अनिल विज के समक्ष मामला आया, तब उन्होंने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए थे। इस मामले में जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से उपमंडल अभियंता आंचल जैन, आशीष गर्ग व उषा रानी को भी चार्जशीट किया था। संवाद
विज्ञापन

एक्सईएन मलिक इस समय दूसरे जिले में है तैनात
एक्सईएन रणजीत सिंह मलिक इस समय किसी दूसरे जिले में तैनात हैं। एसडीओ कालूराम सेवानिवृत्त हो चुके हैं। मोहन लाल की ड्यूटी इस समय डबवाली में है। जेई सीताराम को विभाग ने घोटाले के मामले में सस्पेंड किया हुआ है।
15 ट्यूबवेल में नकली तार लगाने व घटिया सामग्री का इस्तेमाल मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले की जांच एसआईटी कर रही थी। आरोपियों को वीरवार कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

-इंस्पेक्टर धर्मवीर, शहर थाना प्रभारी, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें