फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जनस्वास्थ्य विभाग आज से शुरू करवाएगा बरसाती नालों की सफाई

विज्ञापन
हिसार के  नागरिक अस्पताल के पास बने बरसाती नाले में पड़ी गंदगी व उगी झाड़ियां।
विज्ञापन
हिसार। जनस्वास्थ्य विभाग आज से शहर के बरसाती नालों की सफाई का काम शुरू करेगा। विभाग ने नालों की सफाई को लेकर दूसरी बार टेंडर लगाया था। अधिकारियों की मानें तो कुछ नालों की सफाई का टेंडर अलॉट कर दिया है और ठेकेदार वीरवार से काम शुरू कर देगा। उधर, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी), बीएंडआर व नगर निगम ने अभी तक नालों की सफाई को लेकर कार्रवाई शुरू नहीं की है।
विज्ञापन

बता दें कि यूं तो शहर में मानसून की बारिश एक जुलाई और प्री मानसून की बारिश 15 जून से शुरू हो जाती है। मगर इस बार प्री मानसून की बारिश शुरू हो चुकी है। हालांकि अभी तक बूंदाबांदी या हल्की बारिश ही हुई है। मगर जैसे-जैसे समय बीतेगा, वैसे ही बारिश की गतिविधियों में बढ़ावा होगा। बारिश के दौरान शहर में जलभराव न हो, इसके लिए जरूरी है कि बरसाती नालों व मैनहोल की ठीक ढंग से सफाई करवाई जाए। शहर में सीवर व बरसाती नालों के रखरखाव की जिम्मेदारी 4 अलग-अलग विभागों के पास है। मगर अभी तक किसी भी विभाग ने इसे गंभीरता से नहीं लिया है। हालांकि जनस्वास्थ्य विभाग का दावा है कि उसके अधीन आने वाले बरसाती नालों की सफाई का काम काम एक-दो दिन में शुरू हो जाएगा।
जनस्वास्थ्य विभाग के बरसाती नाले
- मिलगेट से जहाजपुल चौक तक
- पुरानी सब्जीमंडी चौक से जहाजपुल चौक तक

- जहाजपुल से बरवाला बाईपास

- बरवाला बाईपास से भैंस फार्म तक

- यामा शोरूम से बरवाला चुंगी तक

- सिविल अस्पताल से ऋषि नगर तक
बीएंडआर के बरसाती नाले
- दिल्ली रोड
- आजाद नगर
- कैमरी रोड
नगर निगम के बरसाती नाले
- सेक्टर 9-11
- सेक्टर 13
- सेक्टर 14
- सेक्टर 15
- सेक्टर 16-17
- अर्बन एस्टेट टू
- मेला ग्राउंड
एचएसवीपी
- सेक्टर 1-4
- सेक्टर 3-5
- सेक्टर 14 पार्ट टू
- सेक्टर 33
जनस्वास्थ्य विभाग के इन बरसाती नालों की आज से होगी सफाई
जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मानें तो वीरवार से मिलगेट से जहाजपुल और पुरानी सब्जी मंडी चौक से जहाजपुल बरसाती नाले की सफाई शुरू करवाई जाएगी। इसके अलावा वार्ड 5 से 9 में जीटी की सफाई व नई जीटी लगाने का टेंडर भी अलॉट कर दिया है। यह काम भी जल्द शुरू हो जाएगा। मगर वार्ड 1 से 4 में जीटी की सफाई को लेकर दूसरी बार में भी कोई एजेंसी नहीं आई, जिस कारण से इस टेंडर को तीसरी बार लगाना पड़ेगा।
विज्ञापन



कुछ नालों की सफाई का टेंडर अलॉट कर दिया है। वीरवार से इनकी सफाई शुरू हो जाएगी। कुछ नालों की सफाई का टेंडर अभी खुला नहीं है और कुछ का अलॉट नहीं हुआ है। बरसाती नालों की सफाई का कार्य 30 जून तक पूरा करवाना होता है।
जसबीर, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग

दिल्ली रोड बरसाती नाले की सफाई को लेकर सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। अधिकारियों की तरफ से हरी झंडी मिलते ही कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। हमें 15 जून तक इस कार्य को पूरा करना है। इसके बाद इस नाले को जनस्वास्थ्य विभाग को सौंप दिया जाएगा।
सुरेश तंवर, जेई, बीएंडआर

इन एरिया में होता है सबसे ज्यादा जलभराव

महाबीर कॉलोनी, डोगरान मोहल्ला, राजगढ़ रोड, सैनियान मोहल्ला, कुंजलाल गार्डन, पटेल नगर, अर्बन एस्टेट-2, कृष्णा नगर, प्रीति नगर, प्रेम नगर, बड़वाली ढाणी, बैंक कॉलोनी, शांति नगर, आजाद नगर, मिल गेट एरिया में सबसे ज्यादा जलभराव होता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें