फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जिला बार एसो. का कार्य समझने पहुंचे मनोविज्ञान के विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। व्यावहारिक शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनोविज्ञान इंटर्नशिप कार्यक्रम के विद्यार्थियों ने बुधवार को जिला बार एसोसिएशन का शैक्षणिक भ्रमण किया। संस्थान की निदेशक डॉ. मोनिका बड़गुजर और जिला न्यायालय की परिवार सलाहकार एवं वरिष्ठ मनोवैज्ञानिक डॉ. सुमन बहमनी के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने न्यायिक प्रक्रियाओं, कानूनी व्यवस्था और मनोविज्ञान के व्यावहारिक उपयोग को समझा। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने न्यायालय की कार्यप्रणाली, अधिवक्ताओं की भूमिका तथा न्याय व्यवस्था में मनोवैज्ञानिक दृष्टिकोण के महत्व की जानकारी प्राप्त की। जिला बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राहुल सिंह, सचिव समीर सिहाग, संयुक्त सचिव साहिल मंडेरना, कोषाध्यक्ष आशा रानी बाल्या और वरिष्ठ अधिवक्ता पवन तुंदवाल ने भी अपने अनुभव साझा किए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें