हिसार से वाया अग्रोहा, किरमारा, क्नोह, उकलाना मार्ग पर वे पिछले करीब ढाई साल से बसों की समस्याओं से जूझ रहे हैं। जिससे छात्र-छात्राओं और ड्यूटी पर जाने वाले ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
हिसार से वाया अग्रोहा उकलाना मार्ग पर हरियाणा रोडवेज की बसों की कमी से परेशान ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह बस स्टैंड पर रोडवेज की बसों को रोक दिया और प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि हिसार से वाया अग्रोहा, किरमारा, क्नोह, उकलाना मार्ग पर वे पिछले करीब ढाई साल से बसों की समस्याओं से जूझ रहे हैं। जिससे छात्र-छात्राओं और ड्यूटी पर जाने वाले ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बसों की कमी के चलते ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह किरमारा मार्ग पर गांव के बस स्टैण्ड पर चार बसों को रोक कर धरना शुरू कर दिया और आगे नहीं जाने दिया।