फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: कैफे चल रहा था देह व्यापार, संचालक समेत तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर के पारिजात चौक स्थित एक कैफे पर पुलिस ने वीरवार को छापा मारा। इस दौरान देह व्यापार करवाने के आरोप में संचालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। शहर थाना पुलिस ने संचालक खरखड़ी निवासी जगदीप, मंगाली निवासी अभिषेक और मैनेजर नियाणा निवासी अमरजीत के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

डीएसपी हेड क्वार्टर विनोद कुमार के नेतृत्व में टीम शहर के पारिजात चौक स्थित एक कैफे के पास पहुंची। डीएसपी ने एक पुलिस कर्मी को बोगस ग्राहक बनाकर कैफे के अंदर भेजा। पुलिसकर्मी ने काउंटर पर बैठे मैनेजर अमरजीत से बातचीत की। बातचीत के दौरान मैनेजर ने पुलिसकर्मी से 1 हजार रुपये लिए और एक युवती को बुलाया। इसी दौरान पुलिसकर्मी ने टीम को इशारा कर दिया। टीम ने देह व्यापार कराने के आरोप में मैनेजर और दो संचालकों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें