फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रीमैच्योर शिशु की मौत का मामला : मेडिकल जांच के लिए संदिग्ध महिला को बुलाया, ट्रैक्टर-ट्रॉली में पहुंचे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। भगाना गांव में 23 दिसंबर को जोहड़ किनारे मिले प्रीमैच्योर शिशु की मौत के मामले में वीरवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ संदिग्ध महिला और उनके परिजनों को मेडिकल के लिए नागरिक अस्पताल बुलाया गया। इस दौरान दोपहर को महिला के साथ गांव की महिलाएं और पुरुष ट्रैक्टर-ट्रॉली भरकर पहुंचे। हालांकि महिला की मेडिकल जांच नहीं हो पाई। विभाग की तरफ से एक महिला की पहले मेडिकल जांच करवाई जा चुकी है, लेकिन जांच में कुछ संदिग्ध नहीं मिला।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के डॉ. प्रभुदयाल ने बताया कि भगाना गांव में प्रीमैच्योर शिशु मिलने और बाद में उसकी मौत होने के मामले में गांव में जाकर ग्रामीणों से पूछताछ की थी। जांच में कुछ महिलाएं संदिग्ध मिली थी जिनकी हाल ही में डिलीवरी हुई थी। शक के आधार पर एक महिला की अस्पताल में मेडिकल जांच भी करवा चुके हैं। मेडिकल रिपोर्ट में उस मामले से जुड़े तथ्य नहीं मिले। गांव की एक और महिला को मेडिकल जांच करवाने के लिए बुलाया था। मेडिकल के बाद मामले से जुड़े तथ्य अगर मिलते हैं तो उसकी डीएनए जांच भी करवाई जा सकती है।
चिकित्सकों का इंतजार कर चले गए
वीरवार दोपहर बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली में महिलाएं और पुरुष नागरिक अस्पताल पहुंचे। ग्रामीण आपातकालीन कक्ष के बाहर एकत्रित रहे। अस्पताल परिसर में काफी देर तक ग्रामीण चिकित्सक का इंतजार कर रहे थे, लेकिन कोई नहीं आया। इसके बाद ग्रामीण बिना महिला की मेडिकल जांच के लौट गए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि भगाना गांव में 23 दिसंबर की शाम को जोहड़ के पास प्रीमैच्योर शिशु मिला था। ग्रामीण धमेंद्र ने इस बारे में ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी थी। डायल 112 मौके पर पहुंची थी और शिशु को नागरिक अस्पताल लेकर आए और उसे निकू में भर्ती करवा दिया। अगले दिन सुबह प्रीमैच्योर शिशु की मौत हो गई थी। इस पर सदर थाना पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें