फुटबाल प्रतियोगिता में दमखम दिखाती आर्मी पब्लिक स्कूल और सेंट फ्रांसिस जेवियर स्कूल की टीम। सं?
- फोटो : Hisar
हिसार। शिक्षा विभाग की ओर से राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंगाली में प्री-सुब्रतो कप फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अंडर-14 व अंडर-17 वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप सिहाग ने बताया कि अंडर-17 लड़कियों के मुकाबले में मंगाली स्कूल की टीम ने राजकीय स्कूल गंगवा की टीम को 2-0 से पराजित किया। वहीं, लड़कों के वर्ग में आर्मी पब्लिक स्कूल की टीम ने सेंट फ्रांसिस जेवियर स्कूल की टीम को 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
इसके अलावा अंडर-14 लड़कों के मुकाबलों में गवर्नमेंट हाई स्कूल दीवान की टीम ने गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल गंगवा की टीम को 3-0 से हराकर जीत हासिल की। उन्होंने बताया कि प्री-सुब्रतो कप फुटबाल राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन कुरुक्षेत्र में 27 से 29 जुलाई तक किया जाएगा। इसमें सभी जिलों की विजेता टीमों के खिलाड़ी भाग लेंगे। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप सिहाग, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी धनपत राम, महेंद्र भादू, संजीव आर्य, डीपीई एवं स्पोर्ट्स इंचार्ज कुलदीप नैन, प्राध्यापक रमेश सिहाग, विनय कुमार, सुखविंदर कौर, कुलदीप मक्कड़, प्रवीणा सिहाग, प्राचार्य हरिकेश शर्मा, पीटीआई दिलबाग सिंह, राजबीर सिंह, सुनीता, मनीराम, सतीश मौजूद रहे।