फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: स्कूल संचालक की हत्या के बाद दो स्कूलों में पुलिसकर्मी तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
बास। करतार मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल संचालक जगबीर पानू की हत्या के बाद उनके परिजनों ने शनिवार को हांसी के पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन से मुलाकात कर सुरक्षा की मांगी। एसपी ने सुरक्षा का आश्वासन देते हुए करतार मेमोरियल स्कूल बास व नजदीकी नव चेतना विद्या मंदिर हाई स्कूल पुट्ठी में दो-दो पुलिसकर्मी तैनात कर दिए। इसके साथ ही क्षेत्र में बास थाना पुलिस की पीसीआर को नियमित गश्त करने को कहा गया है। जगबीर पानू (52) की स्कूल के ही चार छात्रों ने 10 जुलाई को चाकू मारकर हत्या कर दी थी। 11 जुलाई को पुलिस ने चारों को मुंढाल बस स्टैंड से गिरफ्तार किया था। इसके बाद देर रात फरीदाबाद स्थित बाल सुधार गृह भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें