फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पुलिसकर्मी ने सिंचाई विभाग की टीम से मारपीट की, जेई के कपड़े फाड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी (हिसार)। रामपुरा गांव के पास सिवानी फीडर नहर में पानी चोरी रोकने गई सिंचाई विभाग की टीम के साथ वीरवार की रात पुलिसकर्मी कृष्ण ने बेलदारों के साथ मारपीट की। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे जेई प्रतीक कुमार के कपड़े फाड़ डाले। सदर थाना पुलिस ने इस मामले में आरोपी कृष्ण कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के जेई प्रतीक कुमार ने बताया कि सरकार का आदेश है कि टेल तक पानी पहुंचाना बहुत जरूरी है। इसके लिए सिंचाई विभाग के अधिकारी व कर्मचारी नहरी पानी चोरी रोकते हैं। वीरवार की देर रात करीब 11.30 बजे उनके बेलदार नहरी पानी चोरी रोकने के लिए सिवानी फीडर नहर पर गांव रामपुरा के पास गए थे। बेलदार विक्रम ने बताया कि रामपुरा गांव के पास सिवानी फीडर नहर से दो पाइप लगाकर पानी चोरी किया जा रहा था। बेलदारों ने पाइप हटाने की कोशिश की, तो वहां मौजूद आरोपी कृष्ण ने बेलदारों के साथ मारपीट करने शुरू कर दी। बेलदारों ने इसकी सूचना जेई को दी। जेई प्रतीक जब मौके पर पहुंचे तो उसके भी कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद बेलदार व जेई विभाग की गाड़ी में सिविल अस्पताल में पहुंचे। मारपीट में घायल बेलदार विक्रम का उपचार करवाया। फिर इसकी सूचना सदर थाना पुलिस को दी।
इसके बाद सभी बेलदार व जेई एकत्रित होकर सदर थाना में पहुंचे और अपने बयान दर्ज करवाए। मारपीट लेकर शुक्रवार को सिंचाई की यूनियन एक्सईएन संदीप माथुर से मिले। आरोप है कि कृष्ण कुमार ने जेई व बेलदारों को जान से मारने की धमकी दी है। इस दौरान आरोपी ने बेलदार के मोटरसाइकिल के साथ भी तोडफ़ोड़ की। सदर थाना पुलिस ने आरोपी कृष्ण के खिलाफ जान मारने की धमकी देने, सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाना, मारपीट करना सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें