फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना चेहरा ढक़े 25 लोगों के पुलिस ने काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने बिना मास्क के 25 लोगों के काटे चालान
विज्ञापन

सिवानी मंडी (हिसार)। बिना फेस मास्क लगाए घर से बाहर निकलने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती के साथ पेश आना शुरू कर दिया है। बुधवार शाम को पुलिस की टीम ने विशेष अभियान चलाकर 25 लोगों के 500 रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से मौके पर चालान किया। गौरतलब है कि सरकार ने कोरोना महामारी से बचाव को लेकर घर से बाहर निकलते समय चेहरे को ढकना अनिवार्य कर रखा है। शहर में लंबे समय से हो रही अवहेलना को देखते हुए शहर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम पहले गुरेरा मोड़ और बाद में तोशाम रोड पर विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत पुलिस की टीम ने 25 लोगों को बिना फेस मास्क लगाते हुए पकड़ा और उनके मौके पर ही चालान किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें