फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में लूट के मामले में यात्री की शिकायत पर मामला दर्ज

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर हिसार-कोटा ट्रेन में यात्रियों से पूछताछ करती जीआरपी। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। अजमेर से अमृतसर ट्रेन में 31 मार्च को लूट मामले में जीआरपी थाना पुलिस ने अजमेर के दानमल माथुर कॉलोनी निवासी हेमराज गोरा की शिकायत पर धारा 379ए के तहत केस दर्ज किया है। शिकायत में हेमराज ने बताया कि 31 मार्च को वह परिवार सहित अजमेर-अमृतसर ट्रेन नबर 09613 में अजमेर से व्यास के लिए कोच नंबर बी-3 के सीट नंबर 41 से 45 व 47 पर यात्रा कर रहा था। उस दौरान एक अप्रैल की अल सुबह पौने चार बजे बरवाला आउटर पर गाड़ी रुकने के दौरान उसकी सीट नंबर 44 पर उसकी भाभी पुष्पलता गोरा सफर कर रही थीं। उस दौरान उसकी सीट के नीचे से कोई लेडीज पर्स को चोरी कर ले गया। उस दौरान छीनाझपटी का प्रयास भी हुआ। हेमराज ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए वह बदमाश के पीछे भी भागे, लेकिन वह तब तक फरार हो चुका था। हेमराज ने बताया कि पर्स में करीब 4500 रुपये नकद, 25 हजार रुपये कीमत का एक मोबाइल फोन और दो एटीएम कार्ड, पुष्पलता गोरा और मनोहर लाल गोरा के आधार कार्ड व अन्य सामान भी था। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी ह्रै।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें