सिरसा। कोर्ट कॉप्लेक्स की पार्किंग में एक युवक पर तेजधार हथियार से हमला करने वाले आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ करने के लिए छापा मार कार्रवाई कर रही है। वहीं पुलिस ने पीड़ित के बयान पर एक नामजद सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
बता दें कि बीते दिन वीरवार को स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट में शिव मंदिर प्रेम नगर निवासी सौरभ पेशी पर आया था। पेशी के बाद वह कोर्ट परिसर की पार्किंग में पहुंचा तो उस पर तीन युवकाें ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। जिसके पश्चात वकीलों ने मौके पर पहुंचकर उसे हमलावरों से छुड़वाया। मौका मिलते ही युवक वहां से फरार हो गए। पीड़ित की ओर से मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सुचान निवासी मनप्रीत व अन्य दो के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जिसको पकड़ने के लिए पुलिस अब छापा मार कार्रवाई कर रही है।