फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: किसानों के दिल्ली कूच को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट

Sun, 11 Feb 2024 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। किसानों के दिल्ली कूच को लेकर भिवानी पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। पुलिस अधीक्षक भिवानी वरुण सिंगला ने बताया कि क्षेत्र में शांति भंग नहीं होने दी जाएगी, पुलिस पूरी तरह से तैयार है। कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए बनाई गई कंपनियां अलर्ट मोड पर हैं। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रबंधकों, चौकी इंचार्जों को अपने अपने क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। सभी टोल प्लाजा, बाहरी नाकों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव के मौजिज व्यक्तियों के साथ समन्वय स्थापित करें और शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने में उनका सहयोग लें।
विज्ञापन

इसी के साथ पुलिस की ओर से आमजन से अपील कि गई है कि किसी प्रकार की अफवाह न फैलाएं, सोशल मीडिया पर अफवाहों को नजर अंदाज करें, बहकावे में आकर कानून व शांति व्यवस्था को बाधित न करें और क्षेत्र में शांति बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। युवा सोशल मीडिया का उपयोग अच्छी सूचनाओं के लिए करें। इसके साथ ही पुलिस ने भारी वाहन चालकों के लिए रूट एडवाइजरी जारी की है। 13 फरवरी से प्रस्तावित किसान संगठनों द्वारा दिल्ली कूच के आह्वान के संबंध में पुलिस ने ट्रक चालकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। हरियाणा से गुजरते हुए पंजाब, चंडीगढ़ को जाने वाले सभी मार्ग व्यवसायिक वाहनों के लिए शनिवार से बंद रहेंगे। उपरोक्त गंतव्य के लिए किसी अन्य रूट का प्रयोग करें।
पुलिस ने इस दौरान लोगों से 13 फरवरी को प्रदेश के मुख्य मार्गों का उपयोग अति आवश्यक स्थिति में ही करने की सलाह दी है। हरियाणा से पंजाब की ओर जाने वाले सभी मुख्य मार्गों पर यातायात के बाधित रहने की संभावना है। अतः आमजन से अपील की गई है कि वे पंजाब की ओर यात्रा अति आवश्यक परिस्थितियों में ही करें। सभी नागरिकों को इन व्यवस्थाओं के बारे में पहले से सूचित किया जा रहा है ताकि वे किसी भी असुविधा से बचने के लिए अपनी यात्रा की योजना बनाते समय इसका ध्यान रखें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें