फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सेक्टरों के प्लाॅटों में भरा पानी, उगी झाड़ियां, निकल रहे जहरीले जीव

विज्ञापन
सेक्टर के प्लॉट में फैला गंदा पानी। 
विज्ञापन
हिसार। हिसार संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल समिति अध्यक्ष जितेंद्र श्योराण की अगुवाई में एचएसवीपी के संपदा अधिकारी से मिला। उन्होंने सेक्टरों के प्लाॅट में जमा बारिश व सीवर के पानी की निकासी, बदहाल सीवर व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग उठाई। संपदा अधिकारी ने कहा कि एक-दो दिन में सेक्टर के प्लाटों में उगी झाड़ियों की कटाई और पानी की निकासी करवा दी जाएगी। उन्होंने सीवर समस्या का जल्द समाधान का भी आश्वासन दिया। लोगों ने बताया कि झाड़ियों के कारण जहरीले जीव निकल रहे हैं, जो घरों में घुस जाते हैं। इससे परिवार वाले डर के साये में हैं।
विज्ञापन

नवदीप कॉलोनी में भी जमा है सीवर का पानी
नवदीप कॉलोनी में भी प्लॉटों में सीवर व बारिश का पानी जमा है। लोगों के मुताबिक उन्होंने इस बारे में जनस्वास्थ्य विभाग को अवगत करवाया था, लेकिन विभाग ने यह कहकर अपना पल्ला झाड़ लिया कि निजी संपत्ति में जमा गंदा पानी निकलवाने की जिम्मेदारी उनकी नहीं है। फिलहाल कॉलोनी में श्री रामशरणम मंदिर के सामने, रामनगर फेज टू में मकान नंबर 358 के सामने, मकान नंबर 106 से 109 के सामने प्लॉट में सीवर का गंदा पानी भरा हुआ है। क्षेत्रवासियों ने जनस्वास्थ्य विभाग, नगर निगम सहित जिला प्रशासन से इस समस्या का समाधान करने की गुहार लगाई है।
सीवर ओवरफ्लो होने से दिल्ली रोड पर बह रहा दूषित पानी
बीएंडआर के रेस्ट हाउस की चहारदीवारी के साथ मेन रोड पर मैनहोल ओवरफ्लो होने से दूषित पानी सड़क पर बह रहा है। इसे लेकर समाजसेवी योगराज शर्मा ने उपायुक्त प्रदीप दहिया को पत्र लिखा है। योगराज शर्मा ने बताया कि यहां कई दिनों से सीवर ओवरफ्लो कर रहा है, लेकिन अधिकारी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। योगराज शर्मा ने बताया कि शहर में सीवर ओवरफ्लो व जलभराव की गंभीर समस्या है, जिसे लेकर जिला प्रशासन व संबंधित विभाग को उचित कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें