बैडमिंटन प्रतियोगिता के पदक विजेता खिलाड़ी।
हिसार। विद्युत नगर में जिला स्तर पर आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में शटल मास्टर बैडमिंटन एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 34 पदक जीतकर नाम रोशन किया है। कोच साहिल थरेजा ने बताया कि एकेडमी के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए 9 स्वर्ण पदक, 7 रजत पदक व 18 कांस्य पदक जीते हैं। विजेता खिलाड़ियों में से 16 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है।