फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल कोटे की सीटों पर ग्रेडेशन वाले खिलाड़ियों का होगा दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। राजकीय महाविद्यालय में खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए खेल कोटे की सीटें आरक्षित हैं। श्रेष्ठ खिलाड़ियों को राजकीय महाविद्यालय में दाखिले का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. दीपमाला लोहान ने बताया कि बीए, बीकॉम, बीएससी नॉन मेडिकल व मेडिकल संकायों की स्नातक कक्षाओं में खेल कोटे की सीटों पर 5 सितंबर सोमवार को दाखिले के लिए फिजिकल काउंसिलिंग होगी। खेल कोटे के तहत दाखिला लेने के इच्छुक उत्कृष्ट खिलाड़ी अपने सभी दस्तावेजों के साथ प्रात: 10 बजे महाविद्यालय में पहुंचे। केवल ग्रेडेशन प्रमाण पत्र वाले खिलाड़ी ही काउंसिलिंग में भाग ले सकते हैं।
महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा के विभागाध्यक्ष डॉ. सतबीर सिंह सांगा ने बताया कि खेल कोटे की आरक्षित सीटों पर दाखिले के लिए खिलाड़ी के पास खेल प्रमाण पत्रों के अलावा खेल विभाग की ओर से जारी ग्रेडेशन प्रमाण पत्र बना होना भी अति आवश्यक है। बिना ग्रेडेशन प्रमाण पत्र के किसी भी खिलाड़ी के दाखिले पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें