फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: खिलाड़ियों को रोजाना 400 रुपये की मिलेगी डाइट, रहने की सुविधा भी देगा खेल विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। खेल विभाग की ओर से 1 जून से एचएयू में एथलेटिक की रेजिडेंशियल एकेडमी शुरू होगी। इस एकेडमी के तहत प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ियों को रोजाना 400 रुपये की डाइट मिलेगी। इसमें खिलाड़ियों का ब्रेकफास्ट, लंच से लेकर डिनर शामिल होगा। खिलाड़ियों के रहने की व्यवस्था खेल विभाग की ओर से होगी। खेलों का सामान भी मुहैया करवाया जाएगा। इस एकेडमी में 25 लड़के प्रशिक्षण ले पाएंगे। वीरवार को खिलाड़ियों के खाने का मेन्यू तैयार कर डिप्टी डायरेक्टर के पास भेजा गया है। वहीं खिलाड़ियों के रहने की व्यवस्था एचएयू हॉस्टल में देखी जा रही है।
विज्ञापन

एथलेटिक कोच संदीप ने बताया कि खेल विभाग की ओर से 3 अप्रैल को नरवाना में एथलेटिक खिलाड़ियों के सिलेक्शन ट्रॉयल लिए गए थे। इस ट्रॉयल में हरियाणा से 500 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें से बेस्ट परफोरमेंस के आधार पर 25 खिलाड़ियों का एकेडमी के लिए चयन किया गया है। उसके बाद इन खिलाड़ियों की लिस्ट तैयार कर मुख्यालय भेजी गई। इनमें हिसार, जींद, भिवानी के खिलाड़ी शामिल हैं। अब खेल विभाग मुख्यालय की ओर से स्थानीय खेल अधिकारियाें को पत्र जारी हुआ है कि एक जून से एथलेटिक की एकेडमी शुरू की जाए।

एकेडमी में प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ियों के लिए रहने से लेकर खाने की सुविधा दी जाएगी। 1 जून से खेल विभाग की ओर से एचएयू में एथलेटिक की एकेडमी शुरू होगी। हमारी ओर से तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जगदीप सिंह, कार्यकारी जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें