फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालायक सरकार के कारण खिलाड़ी धरना देने को मजबूर : ओपी चौटाला

Tue, 02 May 2023 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने कहा कि भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए किसी से भी गठबंधन में कोई गुरेज नहीं है। उन्होंने कहा कि नालायक सरकार के कारण आज खिलाड़ियों को धरना देना पड़ रहा है। खिलाड़ियों को सम्मान देने की शुरुआत इनेलो सरकार ने की थी।
विज्ञापन

सिरसा रोड स्थित ताऊ देवीलाल सदन में मीडिया से बातचीत में पूर्व सीएम ओपी चौटाला से 2024 के चुनाव को लेकर पूछे सवाल पर कहा कि 2024 का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। सत्ता पक्ष के लोग गठबंधन छोड़कर भाग रहे हैं। बिना नाम लिए जजपा पर तंज कसते हुए कहा कि चौधरी देवीलाल ने इनेलो नाम का पौधा लगाया था। जिसके फल खाने का समय आया तो कुछ लुटेरे फल लूट कर ले गए।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इनेलो की सरकार बनने पर बुढ़ापा पेंशन 7500 रुपये की जाएगी। इस सरकार ने जिन लोगों की पेंशन काटी है उन लोगों की पेंशन सूद समेत उनके घर पहुंचाने का काम करेंगे। इनेलो की परिवर्तन यात्रा के माध्यम से प्रदेश में बदलाव की शुरुआत हो चुकी है। कार्यकर्ता 2024 का इंतजार न करें। अभी से चुनाव की तैयारी में जुट जाएं।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता भी अब बदलाव चाहती है और इस बार फिर इनेलो सत्ता में होगी। सत्ता में आने के बाद प्रदेश को पुन: विकास की पटरी पर लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो चुकी है। प्रदेश सरकार की नाकामी के कारण न तो युवाओं को रोजगार मिल रहा है, न किसानों को फसल का पूरा दाम मिल रहा है और कर्मचारी व व्यापारी वर्ग सहित सभी वर्ग अपने आपको ठगा महसूस कर रहे हैं।
इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता उमेद लोहान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामभगत गुप्ता, प्रदेश महासचिव राजेश गोदारा, जिला प्रधान सतबीर सिसाय, चत्तर सिंह स्याहड़वा, हनुमान भादू, प्रदीप बाजिया एडवोकेट, ललिता टाक, जिला प्रवक्ता रमेश चुघ आदि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें