कुलेरी में प्रतियोगिता से पहले खिलाड़ी। साथ में कोच व स्टाफ के सदस्य
अग्रोहा। राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुलेरी में बुधवार को खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई। उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि प्रिंसिपल डॉ. जगमेंहद्र ढांडा ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिवानी बोलान की प्रिंसिपल निर्मल सिहाग पहुंचीं। डीपीई राजेश गोयत ने बताया कि बुधवार को लड़कियों के मुकाबले खेले गए। अंडर-17 में वालीबाल में राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुलेरी की टीम प्रथम व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किरमारा की टीम द्वितीय रही।
इसके अलावा अंडर-14 में कबड्डी में खासा महाजन की टीम प्रथम व राजकीय उच्च विद्यालय किरोड़ी की टीम द्वितीय, अंडर-14 में खो-खो में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनोह की टीम प्रथम और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किरमारा द्वितीय, अंडर-14 में 100 मीटर रेस में निधि प्रथम, सलोनी द्वितीय तथा अंडर-17 में प्रिंस प्रथम, साधना द्वितीय व सोनू तृतीय, अंडर-14 में शॉटपुट में प्रिया प्रथम, अंडर-19 में जैवलिन थ्रो में कुलेरी की मोनिका प्रथम, अंडर-17 में शॉटपुट में खुशबू प्रथम स्थान पर रही। इस मौके पर पीजीटी प्रवीणा सिहाग, डीपीई रमेश, सतीश, नवीन, वेदपाल, सुमन, गुरमीत, सुनीता, कृष्णा, देवीलाल, कोच संजय, प्रदीप नर्सरी कोच, अशोक, जगदीश, एसएमसी प्रधान सुरेंद्र सहारण आदि मौजूद रहे।