फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: गुलाबी ठंड ने पकड़ी रफ्तार, बुखार-जुकाम के मरीज 150 पार

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज।
विज्ञापन
हिसार। गुलाबी ठंड शुरू होने के साथ ही मौसमी बीमारियों ने भी पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। ठंड से खांसी, जुकाम और बुखार के मामले बढ़ना शुरू हो गए हैं। हालत ये है कि उपचार के बाद कई दिनों तक मरीजों की छाती में बलगम जमा रहता है। नागरिक अस्पताल में फिजिशियन की ओपीडी में हर रोज 150 के करीब मरीज दवा लेने आ रहे हैं। वहीं डेंगू बुखार के मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन


नागरिक अस्पताल के फिजिशियन डॉक्टर ज्ञानेंद्र बताते हैं कि मौसम में हो रहे बदलाव के साथ खांसी, जुकाम, बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। मरीजों को ठीक होने में भी करीब सप्ताह से ज्यादा समय लग रहा है। अस्पताल आने वाले मरीजों में रोजाना 150 से अधिक मरीज बुखार और खांसी के आ रहे हैं। वायरस के केस बढ़ाने के साथ ही अस्पताल की लैब के बाहर सैंपल देने के लिए मरीजों की लंबी लाइन लगी रहती है।
रिपोर्ट के लिए करना पड़ रहा लंबा इंतजार
मरीजों को पहले फिजिशियन की ओपीडी के बाहर लाइन में लगना पड़ता है और उसके बाद सैंपल देने के लिए लैब के बाहर लाइन में घंटो इंतजार करना पड़ता है। अस्पताल प्रशासन की तरफ से अलग से व्यवस्था की गई है, लेकिन भीड़ ज्यादा होने के कारण वहां पर लोगों को काफी इंतजार करना पड़ता है। दोपहर बाद सैंपल की रिपोर्ट मिलती है, उस समय तक चिकित्सक की ओपीडी बंद हो जाती है। ऐसे में मरीज को अगले दिन दोबारा रिपोर्ट दिखाने के लिए आना पड़ता है।
विज्ञापन

डेंगू के सात मरीज मिले
डिप्टी सीएमओ डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि डेंगू बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। शुक्रवार को डेंगू के 7 केस सामने आए, इसके साथ ही मरीजों का आंकड़ा 431 पर पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि जहां से डेंगू के मरीज सामने आ रहे हैं, वहां टीमों को भेजा जा रहा है। डेंगू पीड़ित मरीज के घर के आसपास रहने वाले लोगों के ब्लड सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए भेजा जा रहा है। साथ ही शहर में फॉगिंग करवाई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें