फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 क्विंटल 15 किलो 500 ग्राम पटाखों सहित व्यक्ति गिरफ्तार

विज्ञापन
हिसार। हेतराम कॉलोनी में पटाखे जब्त करते पुलिस व दमकल कर्मचारी। संवाद - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। अर्बन एस्टेट चौकी पुलिस ने दिवाली पर पटाखों की अवैध बिक्री करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की है। एसपी के आदेश पर अर्बन एस्टेट पुलिस ने हेतराम कॉलोनी से बिना लाइसेंस ज्वलनशील विस्फोटक पटाखे बेचने वाले आरोपी सुशील कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी के गोदाम से पुलिस ने 2 क्विंटल 15 किलो 500 ग्राम पटाखे बरामद किए हैं।
विज्ञापन

सहायक उप निरीक्षक सुभाष ने बताया कि पुलिस टीम गश्त के दौरान कैंप चौक पर मौजूद थी। सूचना मिली कि एक व्यक्ति हेतराम कॉलोनी में अपने मकान के आगे पटाखे बेच रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस व दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल विभाग ने जब लाइसेंस मांगा तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। उप निरीक्षक सुभाष ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुुरू कर दी है।
फायर ऑफिसर दलबीर नैन ने बताया कि सुशील के पास ग्रीन पटाखे रखने का लाइसेंस नहीं है। उसने अवैध तरीके से पटाखे अपने गोदाम में रखे हुए थे। अर्बन एस्टेट पुलिस चौकी एएसआई मदन व सुभाष चंद्र ने बताया कि पटाखे जब्त कर आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें