हिसार। आज के युग में खान-पान और बदला लाइफ स्टाइल लोगों के स्वास्थय पर असर डाल रहा है। जिस कारण वे अनेकों बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। इनमें से एक उच्च रक्तचाप। वयस्कों के अलावा बच्चों में भी उच्च रक्तचाप की समस्या बढ़ने लगी है। उच्च रक्तचाप के मरीजों की संख्या में भारी बढ़ोतरी हुई है। नागरिक अस्पताल में हर रोज 200 के करीब मरीज उच्च रक्तचाप के आ रहे हैं। उच्च रक्तचाप होने के कई कारण हैं। जागरुकता बढ़ाने, उच्च रक्तचाप की रोकथाम के लिए हर साल 17 मई को विश्व उच्च रक्तचाप दिवस मनाया जाता है।
नागरिक अस्पताल के फिजिशियन डॉ. रामअवतार ने बताया कि उच्च रक्तचाप के मरीजों की ओपीडी लगातार बढ़ रही है। ओपीडी में हर रोज करीब 200 मरीज उक्त रक्तचाप के आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि महिलाओं के मुकाबले 20 प्रतिशत पुरुष रोगी ज्यादा हैं। उन्होंने बताया कि गलत खान पान के सेवन से बीमारी ज्यादा फैल रही है। आज के समय में लोगों ने अपना लाइफ स्टाइल भी बदल लिया है। जिन लोगों को किडनी की बीमारी, हार्ट, गुर्दें आदि की दिक्कत है तो उनको उच्च रक्तचाप अपनी गिरफ्त में लेता है। पहले बुजुर्गाें में यह बीमारी देखने को मिलती थी लेकिन अब युवाओं में भी यह बीमारी मिल रही है। इसका मुख्य कारण बदलता लाइफ स्टाइल है।
हर रोज करें व्यायाम
उन्हाेंने बताया कि उच्च रक्तचार से बचना है तो हर रोज व्यायाम करें। बाहर का फास्ट फूड न खाएं। धूम्रपान और शराब का सेवन न करें।