फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सर्वर डाउन होने से लोगों ने झेलनी परेशानी, 28.43 लाख प्रॉपर्टी टैक्स हुआ जमा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। प्रॉपर्टी टैक्स में छूट का फायदा लेने के लिए शनिवार को काफी संख्या में लोग टैक्स जमा कराने के लिए नगर निगम पहुंचे। दोपहर दो बजे तक सर्वर डाउन होने के कारण काफी लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। काफी लोग अपनी बारी के इंतजार के लिए कई घंटे तक बैठे रहे। शनिवार को 28.43 लाख रुपये का टैक्स जमा हुआ है। रविवार को प्रापॅर्टी टैक्स में छूट रहेगी। नगर निगम प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने के लक्ष्य का 50 प्रतिशत भी पूरा नहीं कर पाया है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ओर से प्रॉपर्टी टैक्स में 31 दिसंबर तक के लिए छूट प्रदान की गई है। इसको लेकर 30 शनिवार व 31 रविवार को अवकाश के दिन भी नगर निगम कार्यालय खोले जाएंगे। शनिवार को सुबह 9 बजे से ही लोग नगर निगम कार्यालय पहुंचने लगे थे। साइट में प्रॉब्लम होने के कारण टैक्स जमा करने का काम बेहद धीमी गति से चल रहा था। सुबह 11 से 2 बजे तक काम पूरी तरह से बंद हो गया। इस दौरान काफी लोग वापस लौट गए। सचिव संजय शर्मा ने बताया कि साइट पर लोड ज्यादा होने के कारण प्रापर्टी टैक्स भरने में ज्यादा समय लग रहा है। कभी साइट बिल्कुल बंद हो जाती है तो कभी धीरे चलती है। आखिरी दिनों में भीड़ अधिक उम़ड़ने के कारण दिक्कत आ रही है। मुख्यालय के अधिकारियों को अवगत कराया गया है।

मैं ऑटो मार्केट में काम करता हूं। कभी टैक्स के लिए हमें चक्कर पर चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। हमारी समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा है। समय पर काम नहीं किया जाता है। अधिकारी किसी की शिकायत सुनने को तैयार नहीं हैं। - मोतीलाल, नागरिक
विज्ञापन

-
कर्मचारियों ने टैक्स को गलत बनाकर पिछली साल का भी जोड़ रखा है जबकि मैंने पिछली साल का बिल भर रखा है। कर्मचारियों का लोगों के प्रति अच्छा व्यवहार न होने के कारण दस्तावेजों को लेकर चक्कर लगाने पड़ रहे है। अब साइट नहीं चल रही। - एके जैन, नागरिक
-
हमारा प्रापर्टी टैक्स ज्यादा आ रखा है। हम मेहनत मजदूरी करते हैैैं। हमारा प्रापर्टी टैक्स 11 हजार आया हुआ है। बार बार चक्कर लगा कर मैंने टैक्स कम करवाया हैै। सुबह 9 बजे आई थी लेकिन अब साइट न चलने के कारण घर लौटना पड़ेगा। -
रामप्यारी, नागरिक
-
मैं सुबह टैक्स भरने के लिए आया था लेकिन साइट ही नहीं चल रही थी। इसलिए मुझे इंतजार करना पड़ेगा। जब तक साइट नहीं चलती तब तक हम कुछ नहीं कर सकते है। लोड ज्यादा होने के कारण आज मुश्किल लग रहा है कि साइट चलेगी या नहीं। - विनय, नागरिक
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें