फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: घर में घुसे चोर को लोगों ने पकड़ा, डायल 112 पर फोन किया, नहीं पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हिसार। भामाशाह नगर की गली नंबर-4 में मंगलवार शाम चोरी के इरादे से एक व्यक्ति घर में घुस गया। दंपती ने उसे देख लिया और पड़ोसियों की मदद से पकड़ लिया। लोगों ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी, लेकिन काफी देर तक गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद लोगों ने उसे छोड़ दिया। भामाशाह नगर वेलफेयर सोसायटी के प्रधान सत्यकाम आर्य ने बताया कि गली नंबर-4 में नरेंद्र मोहन और उनकी पत्नी रहते हैं। मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे व्यक्ति चोरी के मकसद से उनके घर में घुसा था। दंपती की नजर पड़ने पर पड़ोसियों की मदद से उसे पकड़ लिया गया। पुलिस के मौके पर नहीं पहुंचने पर उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें