फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: दूषित पानी की निकासी नहीं होने से लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी

Sat, 20 Jan 2024 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
गांव बाढड़ा की गली में भरा दूषित पानी।
विज्ञापन
बाढड़ा। बाढड़ा की एक गली में दूषित पानी की निकासी व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने प्रशासन से गली से पानी की निकासी की मांग की है। ग्रामीण रतिराम, बलबीर, ताराचंद, विकास, मनोज, सतपाल, भीम आदि ने बताया कि नौघरा पाना के समीप खेतों की ओर जाने वाले मुख्य रास्ते पर काफी समय से दूषित पानी जमा हैं।
विज्ञापन

पानी निकासी के प्रबंधों के अभाव में गली से निकलना मुश्किल हो गया है। खेतों में जाने वाले किसानों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। पिछले काफी समय से जलभराव होने के कारण दुर्गंध से आसपास के घरों में रहना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि वे कई बार बीडीपीओ कार्यालय में समस्या के समाधान के लिए शिकायत दे चुके हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से समस्या का शीघ्र समाधान नहीं करने पर ठोस कदम उठाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें