फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में पार्टियां आपको गुमराह करेंगी, मीठी बातों में नहीं आना, उनसे सवाल पूछना,पसीने छूटने लगेंगे : आकाश आनंद

विज्ञापन
हिसार में बसपा नेताओं का स्वागत करते कार्यकर्ता। 
विज्ञापन
हिसार। बसपा सुप्रीमो मायावती के भतीजे एवं पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टियां आपको गुमराह करने का प्रयास करेंगी। आप उनसे शिक्षा, रोजगार, धर्म के नाम पर हो रहे दंगों पर सवाल पूछना। जब आप उनसे सवाल पूछेंगे तो उनकी हालत खराब हो जाएगी। पसीने छूटने लगेंगे। हरियाणा में बसपा की सरकार बनाने के लिए मन बना कर यहां से जाएं। आकाश आनंद ने यह बात आजाद नगर स्थित निजी पैलेस में बहुजन समाज पार्टी की जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता भाजपा-जजपा डबल इंजन की गठबंधन सरकार को विदा करने का मन बना चुकी है। लोकसभा चुनाव में दूसरी पार्टियों की मीठी, लंबी चौड़ी बातों में न आकर कामों के बारे में पूछना। पिछले कई वर्षों से हरियाणा में बीजेपी-जेजेपी की सरकार चल रही है, क्या यहां रोजगार देने का काम किया गया? धर्म के आधार पर दंगे क्याें हो रहे हैं? बीजेपी-जेजेपी ने सरकारी नौकरियों में एससी, एसटी, ओबीसी की भर्ती पर रोक लगा रखी है। हरियाणा में 1.80 लाख से ज्यादा सरकारी पद खाली पड़े हैं? बसपा की सरकार आने पर यूपी की तरह सबसे पहले बैकलॉग भरा जाएगा। हरियाणा सरकार ने ढाई हजार से ज्यादा स्कूलों को बंद करने का काम किया। बसपा सरकार बनने पर यहां प्राइमरी स्कूल से लेकर मेडिकल कॉलेज तक खोले जाएंगे। पिछले 10 सालों में मनुवादी सोच रखने वाली मानसिकता देखने को मिली है। बसपा सरकार बनने पर आशा वर्करों की सारी समस्याओं को हल किया जाएगा। कांग्रेस हमारे समाज को पिछले 50-60 सालों से दबाने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस पार्टी आपका कभी भला नहीं कर सकती।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष हरियाणा राजबीर सोरखी ने की। इस मौके पर बसपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंद कुमार, हरियाणा पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी रणधीर सिंह बेनीवाल, केंद्रीय प्रभारी हरियाणा कुलदीप सिंह बाल्यान प्रदेश सचिव प्रदीप अम्बेडकर, जिला प्रभारी बलबीर मुंडे, जिला उपाध्यक्ष गुलाब धीमान, जिला महासचिव संजय महँच, जिला संगठन सचिव सुनील गोरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें