फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: त्योहार के दिनों में पुरानी सब्जी मंडी व मार्केट कमेटी के मैदान में होगी पार्किंग

Tue, 17 Oct 2023 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन को देखते हुए पुलिस व प्रशासन द्वारा बाजार में पार्किंग की जगह चिह्नित की है। एसडीएम मोहित महराणा व एसएचओ ट्रैफिक थाना पवित्र सिंह ने बाजार में निरीक्षण किया। इस दौरान बाजार में बड़सी गेट स्थित मार्केट कमेटी के मैदान व उमरा गेट स्थित पुरानी सब्जी मंडी में निरीक्षण किया। इन दोनों जगहों पर वाहन पार्किंग स्थल बनाया जाएगा। ताकि त्योहार के दिनों में लोगों को वाहन पार्किंग करने में समस्या न आए।
उमरा गेट स्थित पुरानी सब्जी मंडी पर पार्किंग की जगह बनाने के लिए इसे परिषद द्वारा साफ करवाया जाएगा। वहीं यहां अंदर आने के रास्ते पर गेट लगवाए जाएंगे। पुलिस की सहायता से लोगों को भारी वाहन बाजारों में ले जाने पर रोका जाएगा। इसको लेकर आगामी दिनों में काम होगा। बता दें कि फिलहाल शहर में पार्किंग के नाम पर कोई व्यवस्था नहीं है। पार्किंग न होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। खासकर त्योहारी दिनों में समस्या बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्योहार में खरीददारी के लिए आने वाले लोगों को जाम व पार्किंग की समस्या न हो, इसके लिए योजना बनाई जा रही है। बड़सी गेट पर मार्केट कमेटी के मैदान व पुरानी सब्जी मंडी का निरीक्षण किया है। आगामी दिनों में यहां वाहनों की पार्किंग की जाएगी। - मोहित महराणा, एसडीएम, हांसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें