फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सीएम के समारोह के लिए पार्किंग नई सब्जी मंडी, ऑटो मार्केट, टैक्सी स्टैंड में होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सैनी समाज के राज्यस्तरीय समारोह में सीएम बतौर मुख्य अतिथि 26 साल बाद शिरकत करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को सैनियान मोहल्ला स्थित सैनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में महाराजा शूरसेन सैनी जयंती के अवसर पर किया जा रहा है।
विज्ञापन

सीएम के कार्यक्रम को लेकर शहर में तीन जगह नाके लगाए जाएंगे। जिसमें जहाजपुल, पुरानी सब्जी मंडी और कैंप चौक शामिल हैं। पुरानी सब्जी मंडी की ओर जाने वाली सड़कों का रूट डायवर्ट किया जाएगा।
समारोह में आने वाले वाहनों के लिए तीन पार्किंग स्थल तय किए गए हैं। जिसमें सिवानी, बालसमंद, सिरसा की आने वाले वाहनों को टैक्सी स्टैंड पर तय पार्किंग एरिया में खड़ा किया जाएगा। रोहतक, सिरसा, चंडीगढ़ की ओर से आने वाले वाहनों को नई सब्जी मंडी और ऑटो मार्केट की पार्किंग में खड़ा किया जाएगा।
विज्ञापन

इससे आगे पैदल ही जाना पड़ेगा।
यह वीआईपी आएंगे
समारोह के संयोजक जवाहर सैनी ने बताया कि समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। इसके अलावा स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, विधानसभा उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा, सांसद नायब सैनी, मेयर गौतम सरदाना, पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई, विधायक भव्य बिश्नोई, विनोद भयाना सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।
डीसी-एसपी ने किया निरीक्षण
उपायुक्त उत्तम सिंह एवं पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने मंगलवार को सैनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में महाराजा शूर सैनी जयंती पर आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह स्थल का जायजा लिया। कार्यक्रम को लेकर अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी लगाने के भी निर्देश दिए हैं।
सीएम 12.50 पर पहुंचेंगे
सैनी समाज का राज्य स्तरीय समारोह सुबह 10 बजे से शुरू होगा। दोपहर 12.50 सीएम हेलिकॉप्टर से हिसार आएंगे। करीब तीन बजे तक कार्यक्रम में रहेंगे। समारोह में सैनी समाज के मेधावी विद्यार्थियों, खिलाड़ियों, सामाजिक कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर सभा के प्रधान ओमप्रकाश राड़ा अभिनंदन पत्र पढ़ेंगे। जिसमें कॉलेज निर्माण के लिए जमीन की मांग मुख्य रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें