फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पन्ना प्रमुख व सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर बताएं कि हमने राम मंदिर का निर्माण शुरू कराया : अरुण चतुर्वेदी

Sun, 25 Jun 2023 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
बीजेपी सम्मेलन
विज्ञापन
उकलाना। आशीर्वाद गार्डन में भाजपा के विधानसभा हलका उकलाना के रविवार को पन्ना प्रमुख सम्मेलन हुआ। जिसमें में मुख्य अतिथि राजस्थान के पूर्व मंत्री व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अरुण चतुर्वेदी पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पन्ना प्रमुख व सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताएं। लोगों को बताएं कि भाजपा ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने व अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण का कार्य शुरू कराया है। आज पूरा विश्व भारत की ताकत को पहचान रहा है।
पन्ना प्रमुख सम्मेलन में प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब की जगह आए पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में लगाए गए आपातकाल को लोग आज भी नहीं भूले हैं। पार्टी की रणनीतियों की चर्चा करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि पन्ना प्रमुख पार्टी की बहुत बड़ी ताकत हैं। पन्ना प्रमुख, पार्टी के अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी जनता के बीच जाएं और जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्षों की उपलब्धियों से अवगत करवाएं। जनता को बताएं कि प्रधानमंत्री ने मजबूत इच्छाशक्ति से फैसले लेते हुए कश्मीर से धारा 370 हटाने व अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण शुरू कराने जैसे काम किए हैं। सरकार ने किसानों, गरीबों, पिछड़ों, जरूरतमंदों व महिलाओं सहित हर वर्ग के हित में जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। कांग्रेस के पास संगठन ही नहीं है। वे सरकार तो क्या विपक्ष की भूमिका निभाने में भी सक्षम नहीं हैं।
विज्ञापन

सम्मेलन को हिसार सांसद बृजेंद्र सिंह, राज्यसभा सांसद डीपी वत्स, डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, कैबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, विधायक विनोद भ्याना, हिसार के मेयर गौतम सरदाना, व्यापारी नेता श्रीनिवास गोयल, जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह आदि ने भी संबोधित किया। सम्मेलन की संयोजक डॉ. आशा खेदड़ ने मुख्य अतिथि समेत सभी अतिथियों का स्वागत किया। सम्मेलन में पहुंचे सभी कार्यकर्ताओं का पौधे देकर पर्यावरण सरंक्षण का संदेश भी दिया गया।
इस मौके पर पूर्व विधायक वेद नारंग, प्रवीण पोपली, सरोज सिहाग, सीमा गैबीपुर, प्रवीन जैन, रणधीर सिंह धीरू, नगर पालिका चेयरमैन सुशील सिंगला, ब्लॉक समिति चेयरमैन रविंद्र मलिक, मंडलाध्यक्ष संदीप धमीजा, सुशील रेड्डू, दिलबाग कुंभा, उषा अनेजा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें