फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: गांव घुड़साल में पंचायत ने लिया फैसला, मंगलामुखी को बधाई में मिलेंगे 1100 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी आदमपुर। कुछ मंगलामुखी की असामाजिक हरकतों से परेशान होकर गांव घुड़साल की पंचायत ने एकमत से फैसला लेते हुए मंगलामुखी के लिए बधाई की राशि तय की है। इसके चलते गांव घुड़साल में कोई भी मंगलामुखी अब 1100 रुपये से ज्यादा पैसे नहीं मांग सकेगा। पंचायत की 20 अप्रैल को ग्राम सभा की बैठक में सरपंच रामकला की अध्यक्षता में अनेक महत्वपूर्ण समस्याओं के बारे में चर्चा की गई।
विज्ञापन

इस दौरान गांव के गण्यमान्य लोगों ने सरपंच को अवगत करवाया कि गांव में मंगलामुखी समाज (मंगलमुखी) के लोगों को बधाई देने की प्रथा पुराने समय से चली आ रही हैं, लेकिन वर्तमान हालात में इस समस्या ने व्यापक रूप ले लिया हैं। मंगलामुखी द्वारा गांव में बधाई के अधिक पैसे मांगने, लोगों को बधाई के नाम पर शर्मिदा करने की घटनाएं आम होती जा रही हैं। इस पर ग्राम पंचायत समाज के गण्यमान्य लोगों की उपस्थिति में फैसला लिया गया हैं कि विवाह, जन्म आदि आयोजकों में बधाई के रूप में मंगलामुखी को 1100 रुपये व त्योहारों में 50 रुपये बधाई के रूप में दिए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें