फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पंचायत ने एक महीने पहले सुनाया था गांव से दूर रहने का फरमान पर नहीं छोड़ा था गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। लांधड़ी गांव में करीब एक माह पहले पंचायत हुई थी। पंचायत में सहमति संबंध में रहने वाले अशोक और राजबाला को गांव से दूर रहने की आवाज उठी थी। इस दौरान दोनों पक्षाें में फैसला हो गया था, लेकिन अशोक और राजबाला ने गांव नहीं छोड़ा और वहीं रह रहे थे। बताया जा रहा है कि पंचायत में राजबाला के पति रोशन ने अशोक को जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी कई दिनों से मौके की फिराक में था। मौका मिलते ही बुधवार को रोशन ने राजबाला के सिर व मुंह पर कुल्हाड़ी से वारकर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन

अशोक के पिता कालू ने बताया कि गांव में हुई पंचायत में मुझे बुलाया गया था। पंचायत ने अशोक को गांव से कहीं दूर रहने की बात कहीं थी, हमने हामी भर ली थी। अशोक ने बताया कि राजबाला जब अपने पति को छोड़कर उसके साथ रहने के लिए आई तो कुछ दिन बाद वह उसे लेकर अपने नानके भाणा गांव चला गया था। आठ माह वहीं पर साथ रहे। करीब डेढ़ माह पहले ही गांव लौटे थे। इसके बाद पंचायत हुई थी।
चार माह की गर्भवती थी राजबाला, पीएचसी में चेकअप के लिए गए थे
मृतका राजबाला की ननद सिमरण ने बताया कि भाभी 4 महीने की गर्भवती थी और पीएचसी में रूटीन चेकअप और इंजेक्शन लगवाने के लिए गए थे। चेकअप करवाने के बाद जब पीएचसी से बाहर निकले तो रोशन आया और राजबाला के सिर, मुंह और हाथ पर कुल्हाड़ी से कई वार कर दिए। इस सिमरण बीच बचाव को आई तो उसे भी मारने का प्रयास किया, लेकिन उस समय भीड़ जमा हो गई। बाद में आरोपी भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें